{"_id":"60145fe98ebc3e2c5359e334","slug":"crime-jammu-news-jmu227976220","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से लकड़ी की कटाई जोरों पर, अधिकारी बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से लकड़ी की कटाई जोरों पर, अधिकारी बेखबर
विज्ञापन
विजयपुर। कंडी क्षेत्र में कुछ दिनों से जंगल से लकड़ी की कटाई जोरों पर चल रही है। विशेष बात यह है कि इस प्रकार की कटान ने प्रशासनिक अधिकारी बेखबर हैं।
जानकारी अनुसार कंडी क्षेत्र डगोड पंचायत के अंतर्गत आते जंगलों में कटाई जोरों पर चल रही है। वहीं उत्तरवहनी रोड के जंगलों में भी कटाई जोरों पर चल रही है। क्षेत्र के सुभाष सिंह, मोहन सिंह, सुमेश सिंह, मुनीष कुमार आदि ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार पर्यावरण को बढ़ावा दे रही है, और कुछ लोग लकड़ी की कटाई कर रहे हैं। सांबा में फैक्ट्रियों की भरमार के कारण प्रदूषण फैल रहा है। इस कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण की और बढ़ोतरी हो जाएगी। एक तरफ केंद्र सरकार पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का नारा बुलंद कर रही है। दूसरी ओर कुछ और हो रहा है। अगर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो प्रदूषण बढ़ जाएगा। क्योंकि क्षेत्र में प्रदूषण होने के कारण सरकार द्वारा जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। ताकि प्रदूषण को कम किया जाए। मगर कुछ ठेकेदार जंगलों की कटाई चोरी छिपे कर रहे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए और उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो जंगलों की कटाई कर रहे हैं।
------
अगर ऐसा हो रहा है तो जल्द ही उन लोगों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप सिंह, तहसीलदार, विजयपुर