{"_id":"5fdd0a4e8ebc3e3d91333f84","slug":"crime-jammu-news-jmu2250511116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया चोरी का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने चुस्ती और फुर्ती के साथ मात्र एक घंटे के अंदर चोरी का मामला सुलझा दिया। वीरवार को निशा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी स्वांखा ने पुलिस को बताया कि वह जरूरी काम से बस से जम्मू जा रही थी। ज्यादा भीड़ होने से उसे सीट नहीं मिली, और वह खड़ी हो गई। जब वह बाड़ी ब्राह्मणा पहुंची तो जैसे ही कंडक्टर ने उससे किराया मांगा तो उसने जेब में डाला तो पर्स गायब था। उसने चीखना और चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख सिडको चौक में बस रोक दी गई। चौक में खड़े पुलिसकर्मी भी गाड़ी के पास आ गए।
निशा ने बताया कि उसका पर्स चोरी हो गया है। पर्स में तकरीबन 2500 रुपये और एक सोने का हार है। पुलिसकर्मियों में पूरी बात पूछी तो उसने बताया कि मेरे पीछे तीन भिखारिन जैसी लड़कियां खड़ी थीं। वह बहुत ही तेज तर्रार लग रही थीं। मुझे उन पर शक है। पुलिस ने कंडक्टर से पूछा कि वह कहां उतरी हैं। कंडक्टर ने बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा के रेलवे चौक में वह उतरी हैं। पुलिस ने इसके बारे में डीएसपी मोहिता शर्मा को सूचित किया। डीएसपी ने टीम का गठन किया और उनकी धरपकड़ के लिए टीम भेज दी। मात्र एक घंटे के अंदर उन्होंने तीनों लड़कियों को जिनकी पहचान महबूबा, मुस्कान और सलमा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसे खर्च कर दिए हैं। तलाशी में सोने का हार बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।