फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
crime
पीड़ित परिवार के सदस्य जमीन पर कब्जे के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
आरएस पुरा। गांव कुत्तमनिजाम निवासी एक गरीब परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। परिवार का दावा है कि 20 वर्ष से उस जमीन पर उनका मालिकाना अधिकार है। अब गांव में ही रहने वाला एक व्यक्ति उन्हें अपने सरकारी पद का नाजायज फायदा उठाते हुए परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए गांव के निवासी अमरनाथ, बालकृष्ण तथा प्रवेश कुमारी ने बताया कि वर्ष 2001 में उन्होंने गांव में ही 10 मरले जमीन खरीदी थी। 20 साल से वह उस जमीन पर खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं, लेकिन अब गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति जो राजस्व विभाग में उच्च पद पर तैनात है। उन्हें परेशान कर रहा है, और जमीन पर अपना नाजायज मालिकाना हक जताने में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस द्वारा भी परेशान किया जा रहा है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं कि वे जमीन छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सारा गांव इस बात का गवाह है कि यह जमीन उनकी है। 20 साल से वह इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि वह उन्हें इंसाफ दिलाया जाए, और जो लोग सरकारी पदों पर बैठकर गरीबों को परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed