{"_id":"5f42abfb8ebc3e3cbf2002c8","slug":"crime-jammu-news-jmu217100340","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क राशन मुहैया कराने के बाद बड़ी राशन की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क राशन मुहैया कराने के बाद बड़ी राशन की कालाबाजारी
विज्ञापन
आरएस पुरा। तीन दिन के दौरान आरएस पुरा में आटा-चावल के 334 बैग के साथ कालाबाजारी करते चार वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। इसे लेकर लोगों का कहना है कि जब से सरकार ने निशुल्क राशन मुहैया कराने प्रक्रिया शुरू की है तभी से सरकारी राशन की कालाबाजारी बढ़ी है।
विदित हो कि राशन की कालाबाजारी करने पर पुलिस ने पिछले दिनों राशन डीलर, टाटा मोबाइल वाहन चालक को पकड़ा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही हिरासत में रखा हुआ है। चार माह पहले गांव चौहाला में एक मिल में आटे की कालाबाजारी करते हुए पुलिस ने एक वाहन चालक को हिरासत में लिया था। पीएचएच राशन कार्ड होल्डर को केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के चलते इन दिनों निशुल्क राशन मुहैया कराया जा रहा है। स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार, प्रकाश चौधरी, जीत राज का कहना है कि हर माह मिलने वाला राशन समय पर नहीं मिलता और इसी राशन की कालाबाजारी कर इसे बाजार में बेच दिया जा रहा है। होना तो यह चाहिए कि संबंधित ब्लॉक का तहसील खाद आपूर्ति अधिकारी गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित करवाता पर ऐसा नहीं किया जा रहा द्य ऐसे में राशन डीलर विभागीय अधिकारियों से मिलकर राशन की कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं द्य सूत्रों की माने तो कहना है कि कई राशन डीलरों ने जाली राशन कार्ड बना कर रखे हुए जिससे वे काफी लाभ कमा रहे हैं द्य ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों पर भी कई सवाल खड़े किए हैं कि आखिर आम आदमी का राशन कार्ड नहीं बन पाता और राशन डीलर ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनवाने लगे लगे हुए हैं जिनके राशन कार्ड पहले नहीं बने हुए थे।
------
पुलिस ने राशन की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ एक मुहिम चला कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत उक्त लोगों की धरपकड़ हुई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
-जयपाल शर्मा, थाना प्रभारी, आरएस पुरा