फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

फर्जी डब्लयूएचओ निदेशक बनकर ठगने वाले के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
crime
जम्मू। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) का फर्जी निदेशक बनकर लोगों को ठगने वाले के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने चालान पेश कर दिया। उस आरोपी र दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। क्राइम ब्रांच कर्नाटक के रहने वाले शौकत अहमद लोन उर्फ डॉ. फैजन शाह उर्फ बासित शाह को एक माह पहले कर्नाटक के मंगलुरु से पकड़ कर लाई थी। वह वहां पर फर्जी निदेशक बनकर रहता था और लोगों से पैसे ठगता था। जम्मू में भी उसने लोगों को ठगा है। मामला 2017 का है। क्राइम ब्रांच के पास इसके खिलाफ केस दर्ज है। आरोपी लोगों से कहता था कि उसकी ऊंचे स्तर तक पहुंच है। सचिवालय से लेकर केंद्र और राज्य सरकार और नेताओं एवं अफसरशाही में उसकी काफी पहचान है। इसके आधार पर उसने एक व्यक्ति से दस लाख रुपये लिए। व्यक्ति की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच करने पर पता चला कि आरोपी कई लोगों को ठग चुका है। वह कर्नाटक में नाम बदलकर रहता था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बुधवार को चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी को पेश कर चालान पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed