{"_id":"5d8bcc388ebc3e93c734bb9c","slug":"crime-jammu-news-jmu1939323135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नछेड़ी ने उड़ाए सेना और पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नछेड़ी ने उड़ाए सेना और पुलिस के होश
विज्ञापन
jammu trikuta nager main army searching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के ग्रेटर जम्मू क्षेत्र में घूम रहे एक नशेड़ी ने सेना और पुलिस के होश उड़ा दिए। नशेड़ी झाड़ियों में जाकर कर भांग मल रहा था। उसने कपड़े भी सेना की वर्दी जैसे ही पहन रखे थे। हलचल देखकर पास में सेना के कैंप में तैनात जवानों ने पोजिशन ले ली। इसे पकड़े के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर जब इसे पकड़ा गया तो पता चला कि युवक नशे का आदी है और उधमपुर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दोपहर को सेना के जवानों ने त्रिकुटा नगर के ग्रेटर जम्मू इलाके में स्थित जेके रिजॉर्ट के पास झाड़ियों में कुछ हलचल देखी। एक संदिग्ध को सेना की वर्दी में देखा तो उसे तुरंत घेर लिया गया। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध को बाहर आने के लिए कहा गया। सब तरफ घेरा देखकर वह घबरा गया और बाहर आ गया। इसे पकड़ कर सेना अपने कैंप में ले गई और पूछताछ की। इसमें पकड़े गए संदिग्ध की तलाश गुलदेव राज निवासी रौन दोमेल पंचायत उधमपुर के रूप में हुई है।
एसपी साउथ विनय कुमार का कहना है कि पकड़े गए संदिग्ध युवक की पहचान हो गई है। वह नशेड़ी है। झाड़ियों में छुपकर भांग मल रहा था। इसके परिवार को पुलिस ने सूचित कर दिया है। गांव के सरपंच भी आए हैं। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पकड़ा गया युवक नशेड़ी ही लगता है। जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
---
वर्दी पहनने से हुआ शक
जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक ने सेना की वर्दी में सिर्फ कमीज पहनी हुई थी। जबकि पेंट किसी दूसरे रंग की थी। सैन्य वर्दी में नजर आए इस युवक के झाड़ियों में छुपा होने की वजह से सेना के जवानों को इसे देखकर शक हुआ।
---
सैन्य वर्दी की बेरोकटोक बिक्री
सेना की वर्दी की खरीद-बिक्री के नियम हैं। इसकी बिना अनुमति बिक्री पर पाबंदी है। वहीं खरीदने वाले को भी अपना आईकार्ड दिखाना होता है। खासकर सैन्य क्षेत्रों के आसपास इस पाबंदी को सख्ती से लागू किया जाता है। लेकिन वर्तमान में सेना की शर्ट, पेंट और टी शर्ट लगभग हर रेडिमेड की दुकान पर बिक रही है।
---
हाई अलर्ट पर हैं सैन्य शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के जम्मू कश्मीर और पंजाब सहित देश के अन्य हिस्सों में हमला करने के इनपुट के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया है। खासकर सैन्य शिविरों की सुरक्षा को पहले से कड़ा कर दिया गया है। बुधवार को तमाम सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सेना के जवानों और बुलेट प्रूफ वाहनों के अलावा क्विक रिस्पांस वाहनों को देखा गया। जम्मू के अलावा पठानकोट, श्रीनगर, उधमपुर में आतंकी हमला करने के इनपुट जारी हुए हैं। वहीं देश के अन्य 30 शहरों में भी जैश ए मोहम्मद हमला करने की फिराक में हैं। इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। सैन्य ठिकानों के पास संदिग्धों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सेना की तरफ से साफ कहा गया है कि यदि कोई भी सैन्य ठिकानों में जबरदस्ती घुसता हुआ नजर आया तो उसे गोली मार दी जाएगी। उधर, पुलिस की तरफ से सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। बार्डर से शहर को जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर नाके पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। हर आते जाते पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ के रूटों पर लगातार निगरानी की जा रही है।