{"_id":"605a4f748ebc3e8d1853cd56","slug":"crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu2319880188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जमीन से हटाया कब्जा, दो दुकानें गिराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जमीन से हटाया कब्जा, दो दुकानें गिराईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के विवेकानंद चौक में प्राचीन शिव मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दो दुकानों को नगर निगम ने गिरा दिया है। कार्रवाई के दौरान भारी विरोध हुआ। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, लेकिन पुलिस ने मामले को शांत करवा दिया।
नगर निगम के अनुसार भूमि प्राचीन शिव मंदिर के नाम पर है। इस बारे में कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। रिकॉर्ड जांचा गया तो भूमि मंदिर के नाम पर निकली। इस पर बनाई गईं दो दुकानें तोड़ी गई हैं। कार्रवाई के दौरान दुकान का मालिक और एक अन्य पक्ष (मंदिर के समर्थन में आए लोगों) में बहस शुरू हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
मौके पर वार्ड-7 की पार्षद रितु चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि पर दुकानें बनी थीं, इन्हें गिराकर कब्जा हटाया गया है। इसके बारे में लोग भी कई बार मांग कर चुके हैं।