{"_id":"61b65b1698646918c077aad3","slug":"crime-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu2497148101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाश कालोनियों में जमकर परोसा जा रहा नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाश कालोनियों में जमकर परोसा जा रहा नशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में नशे के जरिए युवा पीढ़ी को खोखला किया जा रहा है। तस्कर पाश कालोनियों में नशीले पदार्थ परोस रहे हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं, जो लंबे समय से नशीले पदार्थ बेच रही हैं।
पाश कालोनियों में नशीले पदार्थों की मांग और पैसा अधिक है। इसलिए तस्कर इन इलाकों को टारगेट कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में एनडीपीएस एक्ट यानी नशीले पदार्थ को बेचने या खरीदने या इसके साथ पकड़े जाने को लेकर दर्ज मामलों में 80 फीसदी मामले बाग-ए-बाहु, सतवारी, छन्नी और त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में दर्ज हुए हैं। इन इलाकों में भी राजीव नगर और कासिम नगर ऐसे इलाके हैं, जहां पर महिलाएं तक नशा तस्करी में शमिल हैं।
पिछले एक महीने में उक्त इलाकों में नशे को लेकर 19 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पूरे शहर में 34 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए हैं। यूं कहा जाए कि नशा तस्करी के लिए गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, सतवारी, कासिम नगर, राजीव नगर, छन्नी, सैनिक कालोनी, गंग्याल, बठिंडी जैसे इलाके तस्करों के लिए सबसे मुफीद स्थल हैं।
विज्ञापन
वीवीआईपी से वीआईपी तक रहते हैं यहां
गांधी नगर, सैनिक कालोनी, छन्नी, त्रिकुटा नगर पाश इलाके हैं। यहां वीवीआईपी से वीआईपी तक रहते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर बड़े कारोबारी और राजनेताओं के घर इन्हीं इलाकों में हैं। जानबूझ कर इन इलाकों को टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि यहां नशीले पदार्थों के अच्छे खासे पैसे मिल जाते हैं।
बड़े रेस्तरां और होटल भी मौजूद
इन इलाकों में शहर के बड़े होटलों से लेकर रेस्तरां तक शामिल हैं। यहां पर वीवीआईपी और वीआईपी परिवारों के बच्चे पहुंचते हैं। नशा तस्कर इन जगहों पर सक्रिय हैं, जो यहां आने वाले बड़े घरों के बच्चों को अपने जाल में फांस लेते हैं। इसके बाद उनमें नशा परोसा जाता है।
पाश इलाकों में दर्ज एफआईआर
1 नवंबर को सतवारी में 13 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 7 नवंबर को बाग-ए-बाहू में चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया। 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ के तीन लोग 9 किलो गांजा के साथ दबोचे गए। 14 नवंबर को भुक्की के साथ डिग्याना में दो आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई। 19 नवंबर को छन्नी में 16 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। 22 नवंबर को बठिंडी क्षेत्र में एक किलो चरस के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। सतवारी में एक महिला और अन्य आरोपी कोकने और हेरोइन के साथ पकड़े गए। 24 नवंबर को त्रिकुटा नगर में 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया। 27 नवंबर को त्रिकुटा नगर में 19 किलो गांजा के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। 30 नवंबर को गंग्याल में 44 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी हत्थे चढ़े। 2 दिसंबर को छन्नी में 15 ग्राम हेेेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा गया। 6 दिसंबर को छन्नी में 16 ग्राम हेरोइन के साथ आरएस पुरा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 8 दिसंबर को बठिंडी में 10 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। राजीव नगर में एक किलो गांजा के साथ मोहम्मद जफर आलम को गिरफ्तार किया गया। 9 दिसंबर को सतवारी में चरस के साथ एक आरोपी पकड़ा गया।
एक नजर राजीव नगर
केस नंबर 1
9 दिसंबर को राजीव नगर के रहने वाले नीरज कुमार से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वह नशे की लंबे समय से तस्करी करता रहा है।
केस नंबर 2
13 नवंबर को पूजा देवी को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से क्षेत्र में गांजा की तस्करी करती रही है। छत्तीसगढ़ और बिहार के कई तस्करों के साथ मिलकर काम करती है।
केस नंबर 3
8 दिसंबर को मोहम्म जफर आलम को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। लंबे समय से हेरोइन की तस्करी करता है।
केस नंबर 4
12 नवंबर को विशाल कुमार से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वह लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल है।
महिलाएं भी कम नहीं
22 नवंबर को सतवारी पुलिस ने एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। 13 नवंबर को राजीव नगर में पूजा देवी गांजा के साथ और नवंबर में ही शहर के कासिम नगर की रहेन वाली अनीता देवी से 30 ग्राम हेेरोइन बरामद की गई।
तेजी से हो रही धरपकड़
नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए खासतौर पर कहा गया है। यही कारण है कि इन इलाकों में सबसे ज्यादा नशा तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं। पुलिस ने हर तरह के निगरानी तंत्र को सक्रिय किया है, ताकि तस्करों को दबोचा जा सके।
- दीपक ढिंगरा, एसपी, साउथ जम्मू