फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu kashmir,arrest,tererist

भाटादूड़ियां हमले में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,jammu kashmir,arrest,tererist
पुंछ। पुंछ और राजोरी की सीमा के जंगलाें में छिपे आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया है। भाटादूड़ियां का रहने वाला यासीर अराफात उन तीन लोगों में शामिल है, जिन्हें पुलिस ने नेपाल के काठमांडु से सऊदी अरब जाते हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला है कि यासिर आतंकियों और सीमा पार बैठे उनके आकाओं के संपर्क में रहा है। पुलिस ने यासिर को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। यासिर से पूछताछ में आतंकियों से जुड़े कुछ और राज सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यासिर अराफात भाटादूड़ियां का रहने वाला है। इसी क्षेत्र में आतंकियों ने 14 अक्तूबर को सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया था। कुछ दिन पहले तीन लोगाें को नेपाल के काठमांडु से पकड़ा गया था। यह लोग सऊदी अरब जाने की तैयारी में थे। इन्हीं में शामिल यासिर से पूछताछ में उसके टेरर नेटवर्क से लिंक सामने आए हैं। यासिर आतंकियों के संपर्क में था। उसके तार एलओसी के पार बैठे आतंकियों के आकाओं से भी जुड़े हैं। आतंकियों की गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा से भी यासिर का संपर्क रहा है। जिया मुस्तफा कोट भलवाल जेल से आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें छिपने के ठिकानों, सुरक्षा बलों से बचने के तरीके बता रहा था।
विज्ञापन

---
अब तक चार गिरफ्तार, दर्जनों से पूछताछ
चमरेड़ और भाटादूड़ियां के जंगलों में सेना पर दो आतंकी हमलों को लेकर पुलिस ने अभी तक चार लोगाें को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। तीन लोगाें को नेपाल के काठमांडू से हिरासत में लिया गया था, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह से कुल चार लोगाें के पास आतंकियों की पूरी जानकारी होने की बात सामने आई है। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से यह लोग आतंकी साजिश का हिस्सा बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर राजोरी और पुंछ से दो दर्जन के करीब लोगाें को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनमें से ज्यादातर वे लोग पाए गए हैं, जिनके यहां आतंकियों ने खाना खाया या फिर किसी तरह की मदद हासिल की। हालांकि इन लोगों को आतंकियों ने बंदूक दिखाकर डराया था। लिहाजा पुलिस ने पूछताछ के बाद ज्यादातर को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed