{"_id":"62fea7a3761bf525427cb37b","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2662216137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना के कई दिन पहले बंद कर दिए थे सीसीटीवी, फुटेज भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना के कई दिन पहले बंद कर दिए थे सीसीटीवी, फुटेज भी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सिद्दड़ा की तवी विहार कॉलोनी में मंगलवार रात को दो घरों में मिले छह शव मामले में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने से कई दिन पहले नौ अगस्त को नूर अल हबीब और सकीना बेगम के घरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। साथ ही फुटेज को भी गायब कर दिया था। यह एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। शक की सुई हबीब की ओर घूम रही है। एक बात और सामने आई है कि हबीब मधुमेह का रोगी था और उसने स्वयं और अन्य लोगों को एक चिकित्सा कर्मी की मदद से कैनुला लगवाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह इशारा करती है कि हबीब ने पांच लोगों की जहर देकर हत्या की और बाद में खुद भी खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार सकीना के घर पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें एक घर की पिछली तरफ, दूसरा घर के सामने और तीसरा दीवार की तरफ है, जहां से घर में घुसा जा सकता है। तीन कैमरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर पर नजर रखने के लिए यह सब किया गया है।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि हबीब मधुमेह का रोगी था। उसने एक मेडिकल का काम करने वाले व्यक्ति से हाथ पर कैनुला लगाई थी। इसके जरिए वह खुद को एंटीबायोटिक सहित अन्य इंजेक्शन लगाता था। यह भी बताया जा रहा है कि हबीब ने अन्य लोगों के हाथों पर ही उक्त मेडिकल कर्मी से ही कैनुला लगवाई थी। दरअसल, पुलिस ने मृतक हबीब के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है, जिसमें उसके साथ बात करने वालों की जानकारी जुटाई गई। इन्हीं लोगों में से एक ऐसा व्यक्ति निकला, जो हबीब के हाथ पर कैनुला लगाकर आया था और वह अकसर उसकी सेहत से संबंधित दवाई देता था। हबीब को खुद भी दवाई का इस्तेमाल करने और इंजेक्शन लगाने की जानकारी थी। सूत्रों का कहना है कि रुबीना बानो, उसके भाई जफर और मां सकीना बानो को जहर दिया गया। जहर के कारण शवों की स्थिति खराब हो गई। जबकि हबीब, सज्जाह अहमद और नसीमा अख्तर को जहर बाद में देने की आशंका है।
विज्ञापन
100 मीटर दूर स्थित घर के सीसीटीवी से मिली फुटेज
पुलिस की जांच टीम ने मृतक हबीब के घर से 100 मीटर दूर एक घर की सीसीटीवी फुटेज ली है। लेकिन इसमें फिलहाल कोई ऐसा सुबूत नजर नहीं आया, जिससे जांच में मदद मिल सके। सकीना और हबीब के घर के सीसीटीवी नौ अगस्त से बंद थे।
क्या सकीना के परिवार को गड्ढे में दफनाने की थी योजना
मृतक सकीना बेगम के घर के पीछे एक गड्ढा खोदा गया है। इसकी गहराई और चौड़ाई चार से पांच फुट है। इसमें दो पहलु सामने आ रहे हैं। इनमें एक कि गड्ढे को सेप्टिक टैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था या फिर ऐसा भी संभव है कि सकीना के परिवार को मार कर यहीं दफनाने की योजना थी। दोनों ही पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की ओर से उक्त गड्ढे की भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की है। यहां से कुछ पैरों के निशान मिले हैं।
अमीर परिवार से संबंध रखता था हबीब
सूत्रों का कहना है कि हबीब की दो बहनें कनाडा में सेटल हैं, जबकि पिता वन विभाग के अफसर पद से सेवानिवृत्त है। हबीब का दिल्ली में भी एक फ्लैट है। हालांकि आसपास पड़ोस के रहने वाले लोगों का कहना है कि हबीब की अपने परिवार से नहीं बनती थी।
पास के तीन घरों पर लटके हुए हैं ताले
सकीना बानो के घर के साथ लगते दो घरों में इस समय कोई नहीं रहता। जबकि सामने के तीन घरों में भी ताले लटकते हुए हैं। ऐसे में घर में यदि शव पड़े हुए थे और बदबू आने लगी थी तो भी किसी को जानकारी नहीं होना लाजमी था। क्योंकि आसपास रहने वाला कोई था। यहीं नहीं, तवी विहार कॉलोनी में आधे से अधिक घरों के बाहर ताले लगे हुए हैं। दरअसल, इस कालोनी में कश्मीर के रहने वाले कई लोगों ने घर बना रखे हैं। यह लोग कभी कभार ही आते हैं।
क्राइम सीन दोहरा कर गुत्थी को सुलझाने का प्रयास
इस मामले की जांच में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के अध्यक्ष एसपी संजय शर्मा ने वीरवार को फिर टीम सहित मौके पर पहुुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही क्राइम सीन दोहरा कर गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया। टीम में एसडीपीओ नगरोटा, एसएचओ नगरोटा और सिद्दड़ा पुलिस चौकी प्रभारी भी शामिल थे। टीम ने सकीना बानो के घर के पिछली तरफ खोदे गए गड्ढे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है।
सकीना की बेटी से शादी करना चाहता था हबीब
सूत्रों के अनुसार नूर उल हबीब सकीना बानो की बेटी से निकाह करना चाहता था। जोकि सकीना बानो के परिवार को नामंजूर था। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है।