फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

13 किलो भुक्की सहित लुधियाना निवासी ट्रक चालक, सहचालक सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने 13 किलो भुक्की के साथ पंजाब के लुधियाना निवासी ट्रक चालक और सहचालक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चालक वीर जतिंदर और सह चालक सर्वप्रीत सिंह दोनों निवासी शक्ति नगर (लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर कोटली पुलिस ने सुकेतर के पास नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर की ओर से आ रहे ट्रक (पीबी12एन6143) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर ट्रक के टूल बॉक्स में छिपा कर रखे चार बैग मिले, जिनमें 13 किलो भुक्की थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त करके चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों सगे भाई हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed