फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

कड़ी सुरक्षा के बीच पांच दुकानों के शटर तोड़ कर उड़ाई नकदी

विज्ञापन
crime
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच नरवाल में बुधवार देर रात चोरों ने पांच दुकानों के शटर तोड़ कर पचास से साठ हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। वहीं, छह किलो मीट और टोके व छुरे भी साथ ले गए हैं। यह वारदात पुलिस चौकी और डीएसपी पूर्व के कार्यालय से मात्र सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई है। पुलिस ने वीरवार को दुकानदारों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह वारदात मेडिकल शॉप, सिगरेट के खोखे, मीट शॉप, किराना व फल दुकान में हुई है। मेडिकल शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे उतारने के चक्कर में एक चोर उसमें कैद हो गया है। पुलिस उसकी पहचान कर रही है। मेडिकल शॉप सहित अन्य दुकानों से करीब पचास से साठ हजार के बीच नकदी और अन्य सामान चोरी हुआ है। गौरतलब रहे कि राष्ट्रपति के जम्मू दौरे के चलते शहर की सुरक्षा चौक चौबंद थी। इस बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed