फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

थाने पहुंची जीजा-साली की लड़ाई, समझौता कराने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
crime
जम्मू। सतवारी के गाढीगढ़ क्षेत्र में एक महिला ने परिजनों और अन्य लोगों के साथ वीरवार को प्रदर्शन कर दिया। नारेबाजी कर पुलिस पर उसके जीजा की पैरवी करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार महिला की अपने जीजा अजय से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ने गाढीगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराना चाहा, जिसका महिला ने विरोध किया। वह अपने परिवार को लेकर पुलिस चौकी के बाहर पहुंच गई और प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस उसके जीजा का समर्थन कर रही है, इसलिए समझौता करने को कहा जा रहा है। जीजा ने उसके साथ मारपीट की है, जिस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन पुलिस आरोपी का समर्थन कर रही है और उसको बचाने की कोशिश की जा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि पहले से ही जीजा का उसकी बहन के साथ विवाद चल रहा है। अब उसके साथ भी मारपीट की है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed