फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accused of misdeed escaped from police custody arrested in Pathankot

पुलिस की हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी पठानकोट से किया गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2020 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
accused of misdeed escaped from police custody arrested in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस की हिरासत से भागे दुष्कर्म के आरोपी को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुंदर नगर निवासी पंकज गुप्ता सोमवार को जम्मू की तालाब तिल्लो पुलिस चौकी से एक संतरी को धक्का देकर भाग गया था। वह शौच का बहाना बनाकर बाहर आया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तालाब तिल्लो के सब इंस्पेक्टर कालीचरण के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने उसे पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है। पंकज पर दुष्कर्म का आरोप था, जिसके चलते उसे रविवार को हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के अगले ही दिन वह अपनी पत्नी की मदद से पुलिस हिरासत से दो पहिया वाहन पर भाग गया था। उधर, पुलिस ने पंकज पर नजर रख रहे पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है और मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि, पंकज गुप्ता पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसे रविवार को हिरासत में लिया गया था। सोमवार को उसने संतरी को बाथरूम जाने के लिए कहा। जिसके बाद उसे बाथरूम ले जाया गया, लेकिन वह वहां से अपनी पत्नी की सहायता से भाग गया। उसके भागने के बाद थाने में हडकंप मच गया। तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed