{"_id":"642b3dc00294221528014737","slug":"crime-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-83874-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंजतीर्थी में मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंजतीर्थी में मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन
जम्मू। पंजतीर्थी में लोगों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता मार्शल दत्ता ने कहा कि वह अपनी कार में आ रहे थे। इसी दौरान पंजतीर्थी के पास उन्हें कुछ लोगों ने रोका। पहले बहसबाजी हुई, बाद में मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार का नंबर चिन्हित कर लिया गया है। आरोपियों को थाने बुलाया जाएगा।
हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर की जा रही पूछताछ
जम्मू। सिटी पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार एल मट्टू निवासी क्रिश्चियन कालोनी को बुलाया गया था। उस पर सात से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य मामलों से संबंधित भी जानकारी ली गई। अब रोटेशन में अन्य हिस्ट्रीशीटरों को भी बुलाया जाएगा। पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में हो रहे अपराध के बारे भी जरूरी लिंक पर जानकारी ली जा रही है। साथ ही कुछ पुराने मामलों और मौजूदा समय में अपराधी क्या कर रहे हैं। इस पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।