जम्मू में पुलिस सुस्त, अपराधी मस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मामूली बात पर हत्या, मारपीट, लूटमार और दिनदहाड़े वाहनों की चोरियां आम बात हो गई है। पिछले एक महीने में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। पिछले चार महीनों में बड़े अपराध के मामलों को सुलझाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है।
अप्रैल की शुरुआत में ही जानीपुर क्षेत्र में रात करीब 10 बजे सड़क पर चार युवकों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि इसके तीसरे दिन अखनूर में क्रिकेट मैच में युवकों ने एक अन्य युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पिछले तीन दिन में बैक टू बैक लूटमार के मामले सामने आए। आरएस पुरा में अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के चौकीदार को बुरी तरह से पीट दिया और स्कूल बस लेकर फरार हो गए।
झपटमारी, चोरियों की घटनाएं बढ़ीं
अगले ही दिन जम्मू के ग्रेटर कैलाश में तीन युवकों ने हिमाचल प्रदेश से सब्जी लेकर आ रही टाटा मोबाइल वाहन को रुकवाकर चालक को पीटा और वाहन लेकर फरार हो गए।
इसी महीने नानक नगर में युवक पर किरचों से हमला किया गया। अप्रैल में ही मीरा सांहिब के कोटली में युवक पर देसी कट्टे से हमला किया गया। शहर के जुल्लाका मोहल्ला में दो दिन में दिनदहाड़े दो बाइक चोरी हुईं। कुछ दिन पहले एसएमजीएस अस्पताल में पार्किगिं से बाइक चोरी हो गई।
आरएस पुरा, ग्रेटर कैलाश में वाहन लेकर भागने के मामलों में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। आरएस पुरा में ही दो युवकों की हत्या मामले में भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। वन विभाग में नौकरी के नाम पर 40 लोगों को लूटने वालों तक भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है।