फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,froud,jammu news

राजस्व विभाग की जमीन पर घर बना धोखे से बेचा, दपंती पर केस

विज्ञापन
crime,froud,jammu news
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने धोधाधड़ी के मामले में सतवारी के रहने वाले एक दंपती पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि दंपती ने राजस्व विभाग जमीन को अपनी बताकर इस पर घर बना धोखे से बेच दिया। इसकी एवज में आठ लाख रुपये भी हड़प लिए।
विज्ञापन

जवाहर नगर सतवारी के रहने वाले संदीप कुमार ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दी कि नरवाल पेन सतवारी के रहने वाले बशीर अहमद और उसकी पत्नी मीना ने धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने अपना घर बेचने की पेशकश रखी। इसके लिए 11 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें से आठ लाख रुपये आरोपियों को दे भी दिए, लेकिन बाद में पता चला कि जिस घर को बेचा गया है वह सरकारी जमीन पर बना है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके लिए दोनों के बीच सेल एग्रीमेंट भी हुआ। इसके तहत आठ लाख रुपये नकद और बाकी की रकम बाद में देने की बात हुई। लेकिन एडवांस पैसे लेने के बाद आरोपियों ने जमीन उसके नाम करने से मना कर दिया। बार-बार कहने पर भी जमीन नाम नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि डेढ़ साल इंतजार करने के बाद जब शक हुआ तो राजस्व विभाग से जमीन को लेकर जानकारी ली। पता चला कि यह जमीन राजस्व विभाग की है, जिस पर आरोपियों ने जबरन कब्जा कर रखा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच जम्मू में शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की तो पता चला कि जमीन को धोखे से बेचा गया है। इसके आधार पर आरोपी दंपती पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed