फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crime and Firing in Jammu

Jammu News: देर रात पलोड़ा में व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग, हिस्ट्री शीटर सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Crime and Firing in Jammu
जम्मू। शहर के पलोड़ा इलाके में शनिवार की देर रात को एक हार्डवेयर व्यापारी के घर के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। रात के लगभग पौने तीन बजे बोलेरो कार में आए कुछ लोगों ने चार हवाई फायर किए। इसके बाद 100 मीटर की दूरी पर जाकर दो और फायर किए। दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

रात के सन्नाटे में अचानक से गोलियों की तड़तड़ाहट से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल बन गया। कुछ देर बाद लोग बाहर निकले तो देखा कि कारतूसों के खोखे पड़े हुए थे। इसके तुरंत बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इलाके की जांच शुरू कर दी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो उसमें एक तेज रफ्तार बोलेरो कार मोहल्ले से गुजरती नजर आई। आरोपी की पहचान करते हुए जानीपुर पुलिस ने दो को पलोड़ा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की पहचान रोहित सिंह व वीर मन्हास के रूप में हुई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो जेके02एएक्स -5688 को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलोड़ा निवासी हार्डवेयर व्यापारी राजिंदर सिंह मन्हास के अनुसार रात में चार गोलियां चलने और एक तेज रफ्तार गाड़ी के गुजरने की आवाज आईं तो देखने के लिए बाहर निकलने लगे। इतने में कुछ ही दूरी पर दो और फायर हुए। इसके बाद कार सवार भाग गए। सीसीटीवी खंगाले तो घटना समझ में आई।
राजिंदर का कहना है कि उनका हार्डवेयर व सेंटरी का व्यापार है। हो सकता है कि किसी ने धमकाने के लिए ऐसा किया हो। उसकी क्या मंशा है इसके बारे में कुछ नहीं पता। किसी से कोई मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। गोलियां हवा में चलाई गई तो किसी प्रकार का कोई नुकसान तो नहीं हुआ।

पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। जानीपुर थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक और आरोपी की तलाश है। इसमें कुछ और आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed