फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

संदिग्ध परिस्थिति में लापता महिला ने दो बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
crime
अखनूर। चिनाब दरिया सटे गांव थाती में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला ने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चों को स्थानीय अस्पताल से उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव थाती में रोड पर एक महिला और उसके दो बच्चे अचेत अवस्था में पडे़ होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अखनूर उप जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर महिला रजनी देवी निवासी वेरी पतन सुंदरबनी की मौत हो गई। जबकि बच्चों में कौशल कुमार (11) और लड़की कोमल शर्मा (12) को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमजीएस जम्मू रेफर कर दिया गया। महिला बच्चों सहित दो दिनों से लापता थी। घरोटा पुलिस की देखरेख में अखनूर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विजयपुर में 12 वर्षीय बच्चा लापता
विजयपुर। थाना अंतर्गत गुड़ा मोड़ गैस एजेंसी के पास से लगभग 12 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। जानकारी अनुसार अरमान शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी गुड़ा मोड़ घर से बाजार गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। घर वालों ने हर जगह ढूंढा, मगर कही नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने विजयपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज के बाद तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed