{"_id":"6005ea098ebc3e31ca3eb145","slug":"crime-akhnoor-news-jmu2272455147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब के नए पुल पर पुलिस ने जाल लगाना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब के नए पुल पर पुलिस ने जाल लगाना शुरू किया
विज्ञापन
चिनाब पुल पर लगाया जा रहा जाल।
- फोटो : AKHNOOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। चिनाब दरिया के नए पुल से आत्महत्या के मामले रोकने के लिए पुलिस ने लोहे का जाल लगाना शुरू कर दिया है। अब पुल से छलांग लगा करके आत्महत्या करने वाले लोगों के लिए विराम लग जाएगा।
जानकारी के अनुसार चिनाब दरिया के नए पुल से कुछ साल में छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले की बढ़ोतरी पर पुलिस ने इस मामले को गंभीर से लिया है। पुलिस ने हाईकमान और सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें आग्रह किया कि नए पुल पर दोनों ओर लोहे के जाल लगाए जाएं, ताकि आत्महत्या के मामलों को रोका जा सके। इसकी मंजूरी मिलने पर पुलिस की देखरेख में नए पुल पर दोनों ओर जाल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जाल लगाने की प्रक्रिया इस माह के अंत में पूरी कर ली जाएगी। दस साल से चिनाब दरिया के दोनों पुल से करीब अस्सी मामले में आत्महत्या करने का मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इसमें नए पुल से करीब 50 मामले प्रकाश में आए। अधिकतर मामले जम्मू संभाग के आसपास के रहने वाले लोग हैं। इनमें ऐसे मामले में अधिकतर पत्नी-पति के घरेलू झगड़े से तंग और प्रेम में असफल रहने पर युवाओं ने कदम उठाए हैं।
पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले कई लोगों के दरिया से शव भी बरामद नहीं हुए हैं। हालांकि स्थानीय संगठनों और गणमान्य लोग हमेशा ही प्रशासन और पुलिस से जाल लगाने का आग्रह करते रहे। प्रशासन और क्षेत्र के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने इस मुहिम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
----
नए पुल पर जाल लगाने का स्वागत करते हुए कहा कि पुल पर जाल लगाने पर पुल से हो रही आत्महत्या के मामलों पर रोक लग जाएगी। उन्होंने बताया कि आए दिन पुल से छलांग लगाने की घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस द्वारा इस कदम से काफी हद तक रोक लग जाएगी।
-रावेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता
------
चिनाब दरिया के दोनों पुलों से नए पुल पर बढ़ते आत्महत्या के मामले पर पुलिस हाईकमान को जाल लगाने का प्रस्ताव भेजा गया। अब इस पर मंजूरी मिल गई है। पुल पर जाल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे आत्महत्या करने के मामलों में रोक लगेगी।
-वरुण जंडियाल, एसडीपीओ
--------
दो साल में दरिया में आत्महत्या मामले
1. 25/12/20 को जम्मू से आए एक युवक ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, शव बरामद।
2. 2/9/19 को म्यूनिसिपल कमेटी का कर्मचारी दरिया में डूबा, शव बरामद।
3. 23/7/19 को आरएस पुरा की महिला ने छलांग लग कर आत्महत्या की, शव बरामद।
4. 11/9/19 को शिक्षक ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लोगों ने डूबने से बचाया।
5. 2/12/19 को युवती ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की, शव बरामद।
6. 9/11/18 को महिला ने दरिया में छलांग लगाकर आत्महत्या की, शव बरामद।
7. 19/6/18 को दरिया किनारे शर्त लगा कर तैरते हुए युवक डूबा, शव बरामद नहीं।
8. 29/5/18 को नहाते समय युवक डूबा, शव पाकिस्तान में मिला, रेजरों ने शव सुरक्षा बलों को सौंपा।
9. 18/12/20 को दरिया हरि मंदिर घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद, पुल से छलांग लगाने की आशंका।
10. 20/12/20 को दरिया में डूबे व्यक्ति का शव बरामद।
11. 28/12/20 को दरिया में डूबे व्यक्ति का शव इंदी पतन घाट से बरामद।