{"_id":"6043ee6d8ebc3e59021163af","slug":"cricket-sports-samba-news-rspura-news-jmu230725153","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी बना एंटी ड्रग्स क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी बना एंटी ड्रग्स क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया के रेड रोज क्रिकेट स्टेडियम में चल रही स्वर्गीय रमेश गुप्ता उर्फ टीटू शाह की याद में एंटी ड्रग्स क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता केससी बना। केसीसी ने फाइनल मैच में जीसीसी क्रिकेट क्लब को हराया।
केसीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 148 रन बनाए। इस दौरान शुभम ने 44, विशाल ने 33, मन्नू ने 36 रनों का योगदान दिया। जीसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुश ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। 149 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी जीसीसी की पूरी टीम मात्र 82 रनों पर सिमट गई। जीसीसी की तरफ से अंकुश ने 22, मुन्ना ने 18, सचिन ने 16 रनों का योगदान दिया। वही केसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनू ने दो, बडाली ने दो और आकाश ने दो विकेट चटकाए और यह मैच 60 रनों से जीत लिया।
मैच के मुख्य अतिथि डीजी स्पोर्ट्स सलीम उर रहमान ने खिलाड़ियों से परिचय किया व नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय टीटू शाह का सपना था कि युवा खेलों में हिस्सा लेकर देश के निर्माण में अपना सहयोग करें। इस मौके पर डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, नगर पालिका अरनिया के अध्यक्ष रमेश सैनी, नगर पालिका बिश्नाह के अध्यक्ष राजन शर्मा, बसंत सैनी, रूपेश गुप्ता, यशपाल सैनी, नरिंद्र सिंह, विजय कुमार, कमलजीत सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।