{"_id":"621be1ead815a678be03eb35","slug":"cricket-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu254729030","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान की शतकीय पारी के बाद भी कर्नाटक से हारा जम्मू-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान की शतकीय पारी के बाद भी कर्नाटक से हारा जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कप्तान इयान देव सिंह की (110) और अब्दुल समद (70) की पारी भी जम्मू-कश्मीर को हार से नहीं बचा सकी। चेन्नई में खेले गए रणजी ट्रॉफी के टेस्ट मुकाबले में कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर को 117 रन से हराकर जीत हासिल की। मैच के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 390 रन पर आउट हो गई।
मैच के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान इयान देव और अब्दुल समद के बीच 143 रन की रिकॉड साझेदारी हुई। इयान देव ने 188 गेंदों में 110 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 78 गेंदों में 70 रन की पारी खेली, उनकी पारी में पांच छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी से एक समय लग रहा था कि टीम जीत सकती है, लेकिन 279 के स्कोर पर अब्दुल समद ऑउट हो गए। इसके बाद टीम को कप्तान इयान देव का विकेट गिरने पर एक और झटका लगा। बल्लेबाजी करने आए आकिब नबी जल्दी आउट हो गए। प्रवेज रसूल ने (46 रन) ने गेंदबाज आबिद नबी (43) के साथ मिलकर 70 रन जुटाए, लेकिन वे भी टीम को जीत नहीं दिला सके। जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 390 रन पर ढेर हो गई और उसे 117 रन से हार मिली। कर्नाटक के लिए गेंदबाजी में पहली पारी में छह विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरी पारी में चार विकेट झटके, श्रेयस गोपाल ने चार और गौतम ने दो विकेट लिए। मैच की पहली पारी में 175 और दूसरी में 71 रन बनाने वाले करुण नायर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जम्मू-कश्मीर का अगला मुकाबला रेलवे के साथ तीन मार्च को होगा।