{"_id":"6a3457de4433f6fe5001610f","slug":"cricket-cup-ma-stadium-jammu-news-c-10-jmu1062-941827-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्रिकेट कप में ड्रग फ्री डेयरडेविल्स, क्लीन हिट और क्लीन लाइफ बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्रिकेट कप में ड्रग फ्री डेयरडेविल्स, क्लीन हिट और क्लीन लाइफ बने विजेता
विज्ञापन
विजेता टीमों को ट्राफी देते डीआईजी श्रीधर पाटिल स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एमए स्टेडियम में 100 बॉल्स-नशा मुक्त जेएंडके: हिट ड्रग्स फॉर ए सिक्स क्रिकेट कप में वीरवार को फाइनल मुकाबला हुआ। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ड्रग फ्री डेयरडेविल्स, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में क्लीन हिट चैंपियंस और अंडर-14 वर्ग में क्लीन लाइफ चैंपियंस ने खिताब अपने नाम किया।
मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना व खेल व स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की 11 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में डीआईजी श्रीधर पाटिल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्राफियां वितरित करते कहा कि नशा समाज के सामने गंभीर चुनौती है और इससे लड़ने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के नाम भी नशा विरोधी संदेश को ध्यान में रखकर रखे गए थे। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता कराना नहीं बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करना भी था। समारोह में खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प को दोहराया।