{"_id":"633736a37faf9b71f2646040","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu2691986160","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब 128 रनों के विशाल अंतर से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब 128 रनों के विशाल अंतर से विजयी
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुई अरूण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब ने विजयपुर को 128 रनों के विशाल अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले करण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एचसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 230 रन बनाए। इनमें बल्लेबाज करन देव सिंह ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज रजत ने 55 तथा हैप्पी ने 41 रनों का योगदान दिया। वहीं, टीम को 39 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले। विजयपुर के गेंदबाज राजू तथा प्रदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।
एचसीसी के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयपुर की पूरी टीम 19वें ओवर में 102 रन पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज पंकज ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। एचसीसी के गेंदबाज कपिल ने तीन, हैप्पी ने दो व करण ने एक विकेट लिया। करण को हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अरूण वर्मा का निधन बीते साल हो गया था। अरूण वर्मा क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी थे।