{"_id":"61d33ec9044fd114854400de","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu2511745174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों की बदौलत जीता थनपाल क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंदबाजों की बदौलत जीता थनपाल क्लब
विज्ञापन
रियासी में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच के सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरूस
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। लोहड़ी कप 2022 में सोमवार को खेले गए मैच में थनपाल क्लब ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भवानी क्लब कटड़ा को 43 रनों से हरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
थनपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। बल्लेबाज विकास ने 36 गेंदों में शानदार 53 रन बनाए। वहीं, अरुण ने 34 रनों का योगदान दिया। कटड़ा के गेंदबाज रिंकू नेे चार ओवरों में 25 रन देकर तीन और विनय ने चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कटड़ा की टीम ने अच्छी शुरूआत की। लेकिन, थोड़े थोड़े समय पर विकेट गिरते रहने के कारण कटड़ा की पूरी टीम 16वें ओवर में सौ रन पर ही ढेर हो गई। बल्लेबाज रंजीत ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि सुनील ने 12 रनों का योगदान दिया। थनपाल के गेंदबाज बाबा ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, प्रदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट सिर्फ एक रन देकर चटकाए। बल्लेबाज विकास को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।