18 अगस्त से शुरू होंगे क्रिकेट कोचिंग कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर 16 आयु वर्ग में टीम रेड में 25 और टीम ब्लू में 25 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। टीम रेड के खिलाड़ी कोच ब्रिज मोहन शर्मा और टीम ब्लू के खिलाड़ी कोच मदन मोहन को हास्टल ग्राउंड, जीजीएम साइंस कालेज में रिपोर्ट करेंगे।
अंडर 14 आयु वर्ग में टीम रेड में 37 और टीम ब्लू में 37 क्रिकेटरों को जगह दी गई है। टीम रेड के खिलाड़ी कोच रवि शर्मा और टीम ब्लू के खिलाड़ी कोच मदन मोहन को हास्टल ग्राउंड में रिपोर्ट करेंगे।
सीनियर गर्ल्स वर्ग में 14 महिला क्रिकेटर कोच रुपाली सलाथिया को एमए स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगी। लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में 20 की क्रिकेटर कोच रजनी शर्मा को एमए स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगी।
कुल 245 क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 18 अगस्त से चार सप्ताह के लिए फिजिकल फिटनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रणजी ट्राफी, अंडर 25, अंडर 19, अंडर 16, अंडर 14, सीनियर गर्ल्स और अंडर 19 गर्ल्स वर्ग के 245 क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इन कैंपों को जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड, जीजीएम साइंस कालेज और एमए स्टेडियम में लगाया जाएगा।
एसोसिएशन के जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता के अनुसार कैंप निर्धारित तिथि को शाम 3.30 बजे शुरू होगा। इसका उद्देश्य युवाओं का क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ाना और उन्हें नया प्लेटफार्म देना है।
रणजी ट्राफी का भी चलेगा कैंप
रणजी ट्राफी कैंप के लिए बंदीप सिंह, हरदीप सिंह, रमण दत्ता, आदित्य प्रताप सिंह, मनीष डोगरा, राम दयाल, मानिक गुप्ता, प्रवीण सिंह, प्रणव गुप्ता, रोहित भट्ट, राहिल सिंह, विमर्श काऊ, साहिल भलवाल, विजय कुमार डोगरा, इंद्रजीत सिंह, दिलबाग सिंह, ध्रुव महाजन, समीर खजूरिया, रमण थपलू, शशि कुमार, अनूप मगोत्रा, पारस शर्मा को शामिल किया गया है।
सभी क्रिकेटर कोच अजय भट्टी और सहायक कोच संदीप सिंह को हॉस्टल ग्राउंड, जीजीएम साइंस कालेज में रिपोर्ट करेंगे। इसी तरह पुरुष वर्ग के अंडर 25 के कैंप में 35 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है, जो कोच अजय वेद को हास्टल ग्राउंड पर रिपोर्ट करेंगे।
अंडर 19 आयु वर्ग में तीस क्रिकेटरों को जगह दी गई है। ये सभी कोच रंधीर सिंह (राजन) और सहायक कोच सुरजीत सिंह को एमए स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे।