तिरंगा फहराने से मना करने पर मचा घमासान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी (बीजीएसबीयू) में पहली बार तिरंगा फहराने पर घमासान छिड़ गया है। विवि में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र विवि कैंपस में तिरंगा फहराना चाहते हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।
छात्रों और विवि प्रशासन में इस मुद्दे पर टकराव बढ़ रहा है। प्रशासन के अनुसार विवि में कोई नामित शख्स ही तिरंगा फहरा सकता है और विवि में ऐसा कभी कार्यक्रम नहीं हुआ, जबकि छात्र चाहते हैं कि वे सब मिलकर तिरंगा फहराएं।
विवि के छात्रों ने रजिस्ट्रार, इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल, एसएचओ राजोरी, एसपी राजोरी आदि को तिरंगा फहराने की जानकारी दे दी है। छात्रों ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।
शरारती तत्व कर सकते हैं बवाल
इसमें तर्क दिया गया है कि वह विवि में तिरंगा फहराना चाहते हैं लेकिन उन्हें आशंका है कि कुछ शरारती तत्व खलल डाल सकते हैं। विवि प्रशासन को भी तिरंगा फहराने की जानकारी दी है।
तिरंगा फहराने वाले छात्रों का कहना है कि विवि के रजिस्ट्रार यह बोल रहे हैं कि यदि तिरंगा फहराने पर कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार वे लोग होंगे। छात्र मनिंदर सिंह, अखिल कौसर ने बताया कि वे तिरंगा फहराना चाहते हैं। विवि प्रशासन को जानकारी दी गई है।
विवि में अधिकतर कश्मीरी छात्र हैं, जो स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के तौर पर मनाते आ रहे हैं। प्रशासन कश्मीरी छात्रों के दबाव में तिरंगा फहराने की अनुमित नहीं दे रहा।
डीसी ने कहा कोई भी फहरा सकता है तिरंगा
वहीं इस मामले में जहां जिला प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि तिरंगा फहराने का हक सबको है इसलिए कोई भी तिरंगा फहरा सकता है। जानिए सभी पक्षों की राय इस बारे में क्या है।
नामित शख्स को ही हक : विवि के रजिस्ट्रार मोहम्मद राशिद चौधरी का कहना है कि छात्रों ने अनुमति मांगी है लेकिन तिरंगा सिर्फ नामित शख्स ही फहरा सकता है। इसकी अनुमित नहीं दी गई है।
वीसी को अनुमति देने का अधिकार : इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल प्रो. मोहम्मद असगर का कहना है कि छात्रों ने इसकी अनुमति मांगी है, जिसको वीसी कार्यालय में भेज दिया गया है।
तिरंगा फहराने का सभी को अधिकार : राजोरी के उपायुक्त जतिंदर सिंह का कहना है कि यदि छात्र तिरंगा फहराना चाहते हैं तो किसी को क्या आपत्ति है। वह रजिस्ट्रार से बात करेंगे।
मुझे कोई जानकारी नहीं : विवि के उपकुलपति प्रो. इरशाद अहमद हमाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। वेह विवि से बाहर हैं और लौटने का कोई पता नहीं।