{"_id":"65da4e325195efa2710bffc4","slug":"cow-smuggling-samba-news-c-289-1-sjam1009-101932-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास नाकाम, 29 मवेशियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास नाकाम, 29 मवेशियों को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस ने शनिवार को थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दिया। दो तस्करों को गिरफ्तार कर 29 गोवंशों को बचाया और दो वाहनों को जब्त किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन सांबा की टीम ने नड नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान सांबा से उधमपुर की ओर जा रहे एक ट्रक (जेके02बीआर-2304) को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने गति तेज कर दी और वाहन को किसी सड़क अवरोधक से टकरा दिया। पुलिस को वाहन की जांच में चौदह गोवंश मिले, जो क्रूर तरीके से बंधे थे और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। हालांकि वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस चौकी मानसर की पुलिस ने मानसर नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान सांबा की ओर से आ रहे ट्रक (जेके03ई-0218) को जांच के लिए रोका। इस दौरान जांच के दौरान वाहन से 15 गोवंश लदे हुए मिले। ये भी बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। सभी पंद्रह गोवंश को मुक्त करा लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। तस्करों की पहचान मोहम्मद रोहित निवासी पेरनोट तहसील, जिला रामबन और मुराद अली निवासी बेली चरणा सतवारी जम्मू के रूप में हुई है। बचाए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।