{"_id":"65c3fc3ec90f4f4b5e04f584","slug":"cow-smuggling-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-101779-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गोवंश तस्करी के तीन प्रयास विफल, 11 मवेशी बचाए, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गोवंश तस्करी के तीन प्रयास विफल, 11 मवेशी बचाए, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस ने मंगलवार रात गोवंश तस्करी के तीन प्रयासों को विफल किया। एक तस्कर को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि 11 गोवंश को बचाया गया। एक स्कॉर्पियो सहित तीन वाहनों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने टपयाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान एक स्कॉर्पियो (डीएलसी4सीएनबी 5060) को रुकने का संकेत दिया। वाहन कठुआ की ओर से आ रहा था। चालक ने अन्य अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर गाड़ी की गति तेज कर दी और बैरिकेड को टक्कर मार दी। इसके बाद भाग गए। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो से दो गोवंश मिले। इन्हें बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। आरोपी तस्कर की पहचान जमात अली उर्फ कालू निवासी मरालियन, मीरां साहिब तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक टोका भी बरामद किया है। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा राजपुरा बॉर्डर पुलिस पोस्ट बब्बर नाला और बॉर्डर पुलिस पोस्ट मावा के एक अन्य संयुक्त अभियान में गोवंश तस्करी की दो और कोशिशों को नाकाम कर दिया गया। वाहन पीबी13बीएम-8857 में से पांच गोवंश और पीबी07बीएक्स-3253 नंबर वाले वाहन से चार गोवंश बरामद किए गए। इन वाहनों को गांव मदून व मदवाल के पास रोका गया और सभी नौ गोवंशों को बचा लिया गया। हालांकि दोनों वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस थाना घगवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।