{"_id":"65feba179b9d441d5507c9f6","slug":"cow-smuggler-in-samba-samba-news-c-10-1-jam1004-327280-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तर वहनी से दो मवेशियों को गाड़ी में लोड कर ले गए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तर वहनी से दो मवेशियों को गाड़ी में लोड कर ले गए तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। पंचायत आनंदपुर के रहने वाले पंकज शर्मा और लक्ष्मण दास की दो गोवंश लापता हो गए हैं। पंकज ने बताया कि उनके गोवंश घास चरने गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। उन्हें ढूंढा पर नहीं मिले। पता चला है कि बस स्टैंड उत्तर वाहिनी से इन गोवंशों को कोई तस्कर अपनी गाड़ी में लोड करके ले गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि उत्तर वहनी बस स्टैंड के 100 फीट पर पुलिस चौकी है। उसके सामने से गायों को तस्कर उठाकर ले गए हैं।
पूर्व पंच विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, विकी कुमार,अंग्रेज सिंह आदि ने बताया कि पुलिस चौकी के महज 100 मीटर के पास से अगर पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं तो बाकी क्षेत्र का क्या होगा। स्थानीय लोगों ने एसएसपी सांबा से पशु तस्करी पर लगाम लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों के सहयोग से निगरानी और चौकसी को बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में होने वाली ऐसी वारदातों से बचा जा सके। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुरमंडल और डीएसपी बाड़ी ब्राह्मणा ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।