Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   covid crisis on amarnath yatra for second year as well

तैयारियां हैं अधूरी: दूसरे साल भी अमरनाथ यात्रा पर कोविड का संकट, एक माह से बंद है अग्रिम यात्री पंजीकरण

Thu, 27 May 2021 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 May 2021 12:15 AM IST
सार

इस साल 28 जून से शुरू हो रही यात्रा को 56 दिन की अवधि में करवाया जाना है, लेकिन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अग्रिम यात्री पंजीकरण को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
covid crisis on amarnath yatra for second year as well
बाबा बर्फानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा पर दूसरे साल भी कोविड का संकट मंडरा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पिछले एक माह से अधिक समय से बंद अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया को बहाल नहीं किया जा सका है। यात्रा शुरू होने के लिए एक माह ही बचा है, लेकिन कोविड महामारी के चलते तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। बोर्ड अधिकारी यात्रा प्लान पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन अगर इस बार भी संक्रमित मामलों का आना जारी रहा तो आखिर में सांकेतिक रूप से यात्रा करवाई जा सकती है। 

विज्ञापन


इस साल 28 जून से शुरू हो रही यात्रा को 56 दिन की अवधि में करवाया जाना है, लेकिन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अग्रिम यात्री पंजीकरण को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इस बीच ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण सेवा भी शुरू की गई थी। इस बार बोर्ड को 6 लाख यात्रियों के आने की उम्मीद थी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर दैनिक यात्रियों की संख्या 7500 से बढ़ाकर 10 हजार की गई थी। 
विज्ञापन


इसके साथ यात्रियों की सहूलियत के लिए श्रीनगर से बालटाल तक हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने की भी तैयारी थी, जिसके लिए निविदा जारी की गई थी। बालटाल से दोमेल तक पहली बार निशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। कोविड मामलों को देखते हुए अभी तक लंगर संगठनों को भी अनुमति जारी नहीं की गई है, जबकि यह प्रक्रिया अप्रैल तक की जाती है। जिसमें जून के मध्य तक लंगर संगठनों का यात्रा मार्ग पर पहुंचना शुरू हो जाता है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक संक्रमित मामलों की निगरानी की जा रही है। जिसमें यात्रा पर कोई प्लान फाइनल नहीं किया गया है। बोर्ड की बैठक में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed