फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Court Update: Eight judicial officers of Jammu-Kashmir-Ladakh transferred

कोर्ट अपडेट: जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के आठ न्यायिक अफसरों का तबादला, जल्द तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश

Fri, 23 Dec 2022 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 12:22 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ताशी राबस्टन ने वीरवार को आठ सिविल न्यायाधीशों (जूनियर डिवीजन) मुंसिफ के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
Court Update: Eight judicial officers of Jammu-Kashmir-Ladakh transferred
highcourt srinagar - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ताशी राबस्टन ने वीरवार को आठ सिविल न्यायाधीशों (जूनियर डिवीजन) मुंसिफ के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया। द्रास में एडिशनल मोबाइल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात डेल्डन एंगमो को जम्मू में मुंसिफ (एलआरपी) बनाया गया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार मुंसिफ नोबरा वांगियल त्सेरिंग को मुंसिफ खलत्सी, मोनीर अहमद (मुंसिफ संकू) को तीसरा अतिरिक्त मुंसिफ श्रीनगर, चेमित युरग्याल (मुंसिफ खालत्सी) को मुंसिफ नोबरा, जावेद अहमद पर्रे ( मुंसिफ/अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट, बीरवाह) को सोपोर जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट (यातायात), शब्बीर अहमद मलिक (डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक, सोपोर) को मुंसिफ/एडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट (द्रास) भेजा गया है। 
विज्ञापन


 शफीक मुश्ताक लोन (तीसरे अतिरिक्त मुंसिफ, श्रीनगर) को मुंसिफ संकू बनाया गया है। वह मुंसिफ जंस्कार के न्यायालय का प्रभार भी संभालेंगे। मुंसिफ मागम अगले आदेश तक अपने काम के अलावा मुंसिफ कोर्ट / अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट (बीरवाह) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारी 31 दिसंबर तक नई पदस्थापना वाले स्थान पर रिपोर्ट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के लिए न्यायाधीश नामित

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय में 2 से 28 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जम्मू और श्रीनगर विंग के न्यायाधीशों को तत्काल प्रकृति के सभी मामलों की सुनवाई के लिए अवकाश न्यायाधीश के रूप में नामित किया है।

 

जम्मू विंग के लिए न्यायमूर्ति मोक्ष खजूरिया काजमी को 9 जनवरी से 14 जनवरी तक, न्यायमूर्ति राहुल भारती को 16 जनवरी से 21 जनवरी तक और न्यायमूर्ति मोहम्मद अकरम चौधरी को क्रमश: 23 से 28 जनवरी तक अवकाश न्यायाधीश नामित किया गया है।

इसी प्रकार कश्मीर संभाग के लिए न्यायमूर्ति राजेश सेखरी को 9 से 14 जनवरी, न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल को 16 जनवरी से 21 जनवरी तथा न्यायमूर्ति मोहन लाल को क्रमश: 23 से 28 जनवरी तक अवकाश न्यायाधीश नामित किया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed