फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court

आंतिकयों के दो मददगारों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर

विज्ञापन
court
रियासी। पुलिस विभाग ने आतंकियों के दो मददगारों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। बताया जाता है कि इस वर्ष की शुरुआत में पुलिस को माहौर में आंतकी गतिविधि होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मोहम्मद युसूफ निवासी देवल तथा मोहम्मद अशरफ निवासी लार को गिरफ्तार किया गया। दोनों से की गई पूछताछ में पता चला कि वह लोग पाकिस्तान में बैठे लश्कर ए ताईबा के तालीब हुसैन के संपर्क में थे। वह लोग आए दिन उससे व्हाट्सएप कॉल तथा मैसेज के जरिये बात करते थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों को भी बरामद किया था। मददगारों ने माना कि वह लोग जम्मू जोन के भीतर आंतकी हमला करने की भी फिराक में थे। पुलिस ने दोनों पर एक जनवरी को अंडर सेक्शन 120बी 121 122 123 124 आइपीसी के अलावा 13,18 तथा 39 यूएलए के तहत मामला भी दर्ज किया था। अब दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed