फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reservation in jammu kashmir : court ask ot Govt ask on inclusion of Pahari Padari Koli and Gadda Brahmin in

Reservation in JK : पहाड़ी, पाडरी, कोली और गद्दा ब्राह्मण को ST में शामिल करने पर सरकार से जवाब तलब

Fri, 05 Jul 2024 10:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2024 10:31 AM IST
सार

एसटी सूची में पहाड़ी जातीय समूह, पाडरी, कोली और गद्दा ब्राह्मणा बिरादरी को शामिल करने पर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Reservation in jammu kashmir : court ask ot Govt ask on inclusion of Pahari Padari Koli and Gadda Brahmin in
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में पहाड़ी जातीय समूह, पाडरी, कोली और गद्दा ब्राह्मणा बिरादरी को शामिल करने पर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। इस फैसले को गुज्जर-बकरवाल समुदाय के सदस्यों ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। वीरवार को न्यायाधीश ताशी रबस्टन और पुनीत गुप्ता की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की।

विज्ञापन


खंडपीठ ने आदेश दिया कि यदि सरकार 12 अगस्त 2024 को अगली सुनवाई तक अपना जवाब दाखिल करने में विफल रहती है तो अंतरिम राहत के लिए आवेदन पर विचार किया जाएगा। याचिका में आदिवासी विशेषताओं की कमी, खानाबदोश जीवन शैली, सामाजिक या शैक्षिक पिछड़ापन या पारंपरिक रूप से अनुसूचित जनजातियों से जुड़े आर्थिक नुकसान का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता मोहम्मद अनवर चौधरी निवासी गुज्जर नगर ने याचिका दायर कर यह घोषित करने की मांग की है कि दायर याचिका में संविधान (जम्मू-कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) अधिनियम, 2024 (2024 का अधिनियम संख्या 3) असांविधानिक, शून्य और निष्क्रिय है, क्योंकि यह स्पष्ट रूप से मनमाना है और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14,15,16,21 और 342 का उल्लंघन करता है। संशोधन अधिनियम के माध्यम से संसद ने प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में पहाड़ी जातीय समूह, पाडरी जनजाति, कोली और गद्दा ब्राह्मण बिरादरी को बिना किसी उचित औचित्य या अनुभवजन्य डेटा के शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed