{"_id":"66171002c6fe5fab5f0d2f04","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1008-338341-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति लेने पर सहायक\n\nप्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति लेने पर सहायक प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर मोहम्मद कासिम मीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। आरोप है कि मो. कासिम मीर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2017 में उक्त पद पर नियुक्ति हासिल की। राजोरी के रहने वाले अजय कुमार ने उसकी नियुक्ति को अदालत में चुनौती दी थी। मंगलवार को इससे जुड़ी याचिका पर यात्री कर न्यायालय जम्मू ने एसएसपी क्राइम जम्मू को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एफआईआर के साथ मामले की जांच भी होगी।
शिकायतकर्ता अजय कुमार की तरफ से वकीलों की दलीलें सुनने के बाद विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट यात्री कर जम्मू मुनीष के मन्हास ने पाया कि अपराध शाखा ने अपनी जांच में यह भी प्रस्तुत किया है कि मोहम्मद कासिम मीर ने हेराफेरी की और फर्जी दस्तावेज बनाए, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब तक की जांच और मौजूदा दस्तावेजों के आधार पर इस मामले में एफआईआर दर्ज करना बनती है। लिहाजा तत्काल एफआईआर दर्ज करें और मामले की जांच करें। अजय कुमार की ओर से दायर की गई शिकायत के अनुसार जो सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार था, उसने आरोपी मोहम्मद कासिम मीर को कुछ जाली दस्तावेज/प्रमाणपत्र जमा करके अपने चयन में कामयाबी हासिल करने का आरोपी बताया। जेएनएफ