{"_id":"664d46a147d68e9fed044904","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1005-365239-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरवाइज उमर फारूक व आईएएस समेत 7 पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरवाइज उमर फारूक व आईएएस समेत 7 पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीबी ने की कार्रवाई, हजरतबल में कस्टोडियन जमीन बेचने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) श्रीनगर ने भ्रष्टाचार मामले में प्रतिबंधित हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक व आईएएस अफसर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में कस्टोडियन विभाग कश्मीर का एक रिटायर अफसर व कर्मी भी शामिल है।
आरोप है कि हजरतबल में दिल रफीका नाम की महिला को नियमों को ताक पर रखकर कस्टोडियन भूमि (सरकारी जमीन) को आवंटित कर दिया गया। एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रावधानों का उल्लंघन कर सरकारी मंजूरी व खुली नीलामी के बिना ही कस्टोडियन विभाग ने निष्प्रभावी भूमि हस्तांतरित कर दी। एफआईआर में कहा गया है कि सर्वे नंबर 640 के तहत हजरतबल में स्थित इमाम-उद्दीन से जमीन को खाली करवा नियमों का उल्लंघन करते हुए दिल रफीका सहित कई लोगों को भूमि आवंटित की गई है।
अवैध रूप से आवंटित भूमि 7 कनाल 19 मरला है। इस जमीन पर महिला पत्नी डॉ. अब्दुल मजीद निवासी हजरतबल, मजीद खलील अहमद द्राबू पुत्र सैफ-उद्दीन अहमद द्राबू निवासी कमरवारी, मोहम्मद अमीन खान पुत्र नबी खान निवासी सदरबल, अब्दुल मजीद भट पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला भट निवासी सदरबल, काजी बिलाल अहमद पुत्र काजी नूर दीन निवासी नगीन और उमर फारूक पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी नगीन सहित अन्य ने अतिक्रमण किया था।
विज्ञापन
डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जांच : जांच में सामने आया कि कस्टोडियन व राजस्व विभाग के अफसरों व कर्मियों ने लाभार्थियों के साथ मिलीभगत की। पदों का दुरुपयोग कर निष्प्रभावी भूमि आवंटित की। एसीबी श्रीनगर में केस दर्ज कर डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच सौंपी गई है।