फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: एनडीपीएस व यूएपीए मामले में आईफोन का सुरक्षा फीचर हटाकर होगी जांच

विज्ञापन
court news
- जेल में आरोपी की बायोमेट्रिक पहचान से होगा मोबाइल अनलॉक, मजिस्ट्रेट रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

- कोर्ट ने दी अनुमति, फॉरेंसिक जांच में सुरक्षा फीचर से अटका था डाटा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू के तीसरे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शुक्रवार को एनडीपीएस और यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में जब्त किए गए आईफोन की जांच करने की अनुमति दी। अदालत ने आदेश में दिया कि मोबाइल का चोरी सुरक्षा फीचर हटाया जाए ताकि फोन से अहम डाटा निकाला जा सके और जांच को आगे बढ़ाया जा सके। मामला थाना हीरानगर में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। इसमें अमरबीर सिंह नामक आरोपी को जुलाई 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। जांच के दौरान पुलिस ने उससे आईफोन 14 प्रो मैक्स जब्त किया था। फोन को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला जम्मू में भेजा गया, लेकिन स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर सक्रिय रहने के कारण विशेषज्ञ उसमें से कोई डाटा नहीं निकाल पाए।

इसके बाद जांच अधिकारी ने अदालत से अपील की कि आरोपी की बायोमेट्रिक पहचान और फेस आईडी की मदद से सुरक्षा फीचर हटाने की अनुमति दी जाए ताकि मोबाइल से सबूत जुटाए जा सकें। अदालत ने दलीलें सुनने और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद माना कि यह अर्जी जांच की दृष्टि से पूरी तरह वाजिब है। आदेश में कहा गया है कि आईफोन को जेल परिसर में ही खोला जाएगा और इस दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि आरोपी को तीन घंटे के लिए जांच अधिकारी के सुपुर्द किया जाए। अदालत ने साफ कहा है कि मोबाइल से मिलने वाले डिजिटल सबूत इस मामले की तह तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed