{"_id":"6a160efb4577b0e5030997fc","slug":"court-eid-family-jammu-news-c-10-jmu1041-922937-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अदालत का निगहत को तोहफा, बच्चों संग मनाएगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अदालत का निगहत को तोहफा, बच्चों संग मनाएगी ईद
विज्ञापन
जम्मू। अदालत ने सुजवां की निगहत शाहीन को तोहफा दिया जिससे वह बच्चे संग ईद मना सकेगी। मोहल्ला उस्ताद निवासी 37 वर्षीय निगहत ने आवेदन दायर किया था। उसने नाबालिग बेटे मोहम्मद हुसनैन से ईद-उल-अजहा पर मिलने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए पति मोबीन निवासी सुजवां को निर्देश देने की अपील की थी।
फैमिली कोर्ट के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश अमित शर्मा ने सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। आवेदक का कहना था कि नाबालिग बेटा पति की कस्टडी में है। वह उससे नियमित आधार पर नहीं मिल पा रही। ईद-उल-अजहा का त्योहार बेटे के साथ मनाना चाहती है। दूसरे पक्ष ने आपत्तियां दायर कीं और इसे जानबूझकर व जल्दबाजी में दायर किया मामला बताया।
कोर्ट ने दलील सुनने के बाद प्रतिवादी को नाबालिग बच्चे मोहम्मद हुसनैन को शाम छह से साढ़े सात बजे तक घर ले जाने के निर्देश दिए। कहा कि वहां आवेदक भी अपने दूसरे बच्चे को भी साथ लाएगी। पूरा परिवार सीमित समय के लिए मस्जिद में ईद का त्योहार मनाएगा। इसके बाद नाबालिग बच्चों के साथ लौट जाएंगे।