फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court became strict on ex gratia issue to the martyr family

शहीद जवानों के परिवार को कम मुआवजा मिलने पर सख्त हुआ कोर्ट, नोटिस जारी

Tue, 07 Mar 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Mar 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
court became strict on ex gratia issue to the martyr family
हाइकोर्ट ने जारी किया नोटिस - फोटो : डेमो पिक

आतंकी हमलों के दौरान शहीद होने वाले सुरक्षाबलों के जवानों के परिवार को अपेक्षाकृत कम मुआवजा मिलने के मामले में हाईकोर्ट ने रियासत के मुख्य सचिव,जीएडी के सचिव, गृह विभाग के सचिव तथा केंद्रीय गृह सचिव को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


यह नोटिस चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार तथा जस्टिस आलोक अराधे की डिवीजन बेंच ने स्वत: संज्ञान वाले पीआईएल की सुनवाई के दौरान जारी किए। नोटिस जारी करते समय कोर्ट ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के दौरान जान देने वाले जवानों के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन


2002 में घटना हुई। एक लाख रुपये प्रत्येक जवान के परिवार को दिए गए। योग्यता होने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने के प्रयास नहीं किए गए। यहां तक कि परिवार वालों की ओर से मुआवजा बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन उस पर विचार नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने मुआवजे की राशि को काफी कम बताया

court became strict on ex gratia issue to the martyr family
कोर्ट ने मुआवजे की राशि को काफी कम बताया - फोटो : डेमो पिक

बाद में परिवार वालों की ओर से याचिका दायर किया गया, जिसमें कोर्ट ने कहा कि मुआवजा काफी कम है। सरकार को एक लाख और मुआवजा देने के निर्देश दिए गए, लेकिन इस पर भी विचार नहीं किया गया। बाद में न्यायालय की अवमानना याचिका दायर की गई।

तब एक फरवरी 2017 को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया कि ज्यादा मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। सरकार के 1990 के आदेश के अनुसार पहले मुआवजा दिया चुका है। कोर्ट ने कहा कि आदेश में कहीं नहीं कहा गया है कि जो एक लाख रुपये का भुगतान किया गया है वह जवान के परिवार के लिए पर्याप्त है या नहीं।

कोर्ट ने यह भी महसूस किया कि यदि कोई अनुकंपा आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करता है तो उसे नौकरी दी जाएगी या फिर चार लाख रुपये अतिरिक्त का भुगतान किया जाएगा जो एक लाख रुपये के अतिरिक्त होगा। 

मंगलवार को याचिका पर होगी सुनवाई

court became strict on ex gratia issue to the martyr family
कोर्ट - फोटो : demo

कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य के परमानेंट रेजीडेंट धारक जवान जो आतंकियों का शिकार हो जाते हैं, उनके परिवार को भी राज्य सरकार की ओर से सहायता नहीं दी जाती है। हाल ही यह जानकारी मिली है कि हरियाणा का एक जवान जो रियासत में तैनात था उसके मारे जाने के बाद हरियाणा सरकार न केवल उसके शव को ले गई, बल्कि उसे पूरा राजकीय सम्मान दिया और 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी।

इसी प्रकार तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, केरल, कर्नाटक सरकार की ओर से 15 से 25 लाख रुपये और उससे अधिक की राशि परिवार वालों को दी जाती है। डिवीजन बेंच ने कहा कि 2016 में 100 से ज्यादा जवानों ने ड्यूटी के दौरान जान दी है। नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अपने यहां के जवानों को सहायता राशि क्यों नहीं दी जाती है, जबकि अन्य राज्य सरकारें दे रही हैं। अब इस पीआईएल पर सुनवाई मंगलवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed