50 लाख की ठगी का मामला: रिश्वत के आरोप पर जांच अधिकारी को हटाने का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में मेडिकल लैब फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 50 लाख की ठगी मामले में गिरफ्तार दंपति ने जांच अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सब जज ने जांच अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। आरोपियों को भी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने दिल्ली के रहने वाले हरमोहिंदर सिंह और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। आरोप है कि इन लोगों ने जम्मू के बख्शी नगर के रहने वाले नमन सिंह को अपनी मेडिकल लैब की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए, लेकिन न फ्रेंचाइजी दी और न ही पैसे वापस दिए।
दोनों आरोपियों ने कोर्ट में बयान दिया कि 19 मार्च को क्राइम ब्रांच के संबंधित मामले के जांच अधिकारी की मौजूदगी में उन्होंने शिकायतकर्ता को 15 लाख रुपये वापस किए। लेकिन जांच अधिकारी कहता है कि यह पैसा नहीं दिया गया। जज ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद पाया किया जो आरोप लगाए गए हैं, वे काफी गंभीर हैं। लिहाजा क्राइम ब्रांच के एसएचओ जांच अधिकारी को हटाएं और कोई नया जांच अधिकारी लगाएं।
इस आदेश की एक प्रति आईजी क्राइम को भी देेन के लिए कहा गया है, ताकि उनके संज्ञान में भी यह मामला आए। जज ने जांच अधिकारी को हटाने के साथ आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भी लेने का आदेश दिया। क्राइम ब्रांच के एसएसपी का कहना है कि इन लोगों ने अग्रिम जमानत भी मांगी थी, लेकिन जमानत नहीं मिली। जांच अधिकारी पर लगाए आरोप सही नहीं हैं।