{"_id":"5bb67da2867a5528d87a99d1","slug":"country-s-first-highway-will-be-built-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में बनेगा देश का पहला हाईवे विलेज, दस एकड़ भूमि पर 13 माह में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में बनेगा देश का पहला हाईवे विलेज, दस एकड़ भूमि पर 13 माह में पूरा होगा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का पहला हाईवे विलेज कठुआ में बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से शुरू की जा रही नई योजना के तहत इसका निर्माण होगा और इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। करीब दस एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईवे विलेज बनेगा। यह जानकारी पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को प्राधिकरण के अधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हाईवे विलेज बनाने की पूरी परियोजना लगभग 13 महीने के भीतर पूरी होने की संभावना है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ कालीबाड़ी में 9 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्तावित हाईवे विलेज में एक आधुनिक मल्टीप्लेक्स परिसर शामिल होगा। इसमें रेस्तरां, दुकानों, अस्थायी स्टोर इत्यादि, रिटेल आर्केड, ग्राम हाट या ग्राम बाजार आदि शामिल हैं। इसके साथ ही ड्राइवरों के लिए डार्मेट्री, बेंच और टेबल के साथ खुली हवा के आराम क्षेत्र, शौचालय की सुविधा, शिशु देखभाल कक्ष, बच्चों के खेल मैदान, मरम्मत और प्रदूषण जांच, पार्किंग, प्राथमिक चिकित्सा सहित पेट्रोल पंप, इंटरनेट सुविधा, एटीएम सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
वीरवार को एनएचएआई की ब्रीफिंग के बाद अधिकारियों ने एनएचएआई सदस्य आनंद कुमार सिंह और जिला उपायुक्त कठुआ रोहित खजूरिया के बीच एक ऑडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की। इसमें यह निर्णय लिया गया कि एनएचएआई जिला अधिकारियों द्वारा चिह्नित की गई 10 एकड़ भूमि के कब्जे लेने की प्रक्रिया के लिए तत्काल कार्रवाई होगी। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्राधिकरण पहले से पहचाने गए 9 एकड़ भूमि के अलावा अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था कर सकते हैं, तो इसका उपयोग आगे की सुविधाओं की स्थापना के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाईवे विलेज आने वाले दिनों में, पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर राज्य में प्रवेश करने वाले आगंतुकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। जम्मू और आगे के स्थलों के साथ ही माता वैष्णो देवी के दर्शन और अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा।