{"_id":"5eeea2718ebc3e42b14e9e6e","slug":"councilor-arrested-for-treason-arrested-council-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह का आरोपी पार्षद गिरफ्तार, परिषद ने किया निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशद्रोह का आरोपी पार्षद गिरफ्तार, परिषद ने किया निलंबित
Sun, 21 Jun 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला।
आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में कारगिल के आरोपी पार्षद जाकिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके तुरंत बाद लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल ने पार्षद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। अब उस दूसरे शख्स की भी तलाश की जा रही है जिसके साथ पार्षद की फोन पर बातचीत का आरोप सामने आया है। एसएसपी कारगिल डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन