फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corporation's special campaign regarding Swachh Survey intensified

Jammu News: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम का विशेष अभियान तेज

विज्ञापन
Corporation's special campaign regarding Swachh Survey intensified
- कृष्णा नगर, पीरखो और पुराने शहर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जम्मू नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कृष्णा नगर, पीरखो, पुराने शहर सहित कई क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों ने व्यापक साफ-सफाई की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

अभियान के दौरान गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए गए। संयुक्त आयुक्त अब्दुल सतार ने बताया कि यह अभियान नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव के दिशा-निर्देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जम्मू शहर स्वच्छता रैंकिंग में 45वें स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार शहर को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी माह के अंत तक स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर निगम की ओर से शहरभर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed