फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corporation will get five, Council will get one crore and Municipality will get 50 lakh in JK

जम्मू-कश्मीरः निगम को पांच, परिषद को एक करोड़ और नगर पालिका को मिलेंगे 50 लाख

Sat, 17 Oct 2020 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2020 02:46 AM IST
सार

  • बैक टू विलेज की तर्ज पर माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम से पूर्व एलजी का एलान
  • स्थानीय निकायों में 19 और 20 अक्तूबर के दो दिवसीय आयोजन को निर्देश जारी

विज्ञापन
Corporation will get five, Council will get one crore and Municipality will get 50 lakh in JK
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैक टू विलेज की पहल के बाद अब 19 और 20 अक्तूबर को प्रस्तावित माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के स्थानीय निकायों के लिए विशेष फंड की घोषणा की गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को माई टाउन माई प्राइड (एमटीएमपी) के तहत नगर निगम क्षेत्र के लिए पांच करोड़, नगर परिषद क्षेत्र के लिए एक करोड़ और नगर पालिका क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की।

विज्ञापन


एलजी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर द्वार पर सरकार की पहुंच बढ़ाने के लिए शुरू किए गए बैक टू विलेज कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब इसी तर्ज पर कस्बों और शहरों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एलजी ने राजभवन में बैठक के दौरानकहा कि तैनात अफसर और अमला जमीनी हालात को ठीक से समझे। विकास के लिए जो राशि जारी की जा रही है, उसका सदुपयोग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सेवाओं में सुधार पर जोर
कार्यक्रम में दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के वितरण समेत अन्य सेवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया समय से अंजाम देने पर जोर दिया। इस दौरान राजस्व सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा और लाभार्थी उन्मुख योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाएगा।


मंडलायुक्त करेंगे निगरानी
जम्मू और कश्मीर के मंडल आयुक्त इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के समग्र संचालन की निगरानी करेंगे।एलजी ने कहा कि पंचायतों के लिए चलाए गए बैक टू विलेज कार्यक्रम का प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेख किया था। बैक टू विलेज के दौरान लोगों ने शहरी क्षेत्रों में इस तरह का कार्यक्रम शुरू करने की इच्छा जताई थी। इसी अपेक्षा और आकांक्षा को पूरी करने के लिए माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed