फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus latest news update in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, दो और लोगों की मौत, वैक्सीन का दायरा बढ़ाने के निर्देश

Sat, 13 Mar 2021 12:23 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
coronavirus latest news update in jammu and kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में दो लोगों की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 1971 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1242 मौतें हुई हैं। इस बीच प्रदेश में 73 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 59 मामले हैं। हालांकि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 80 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 74 मरीज हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को आए कुल संक्रमित मामलों में 23 यात्री हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 34 मामले मिले, जिसमें 13 यात्री हैं। प्रदेश के आठ जिलों में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। इसमें जम्मू संभाग से रामबन लगातार कोविड मुक्त चल रहा है। जम्मू में 9 संक्रमित मामले मिले। कश्मीर में कोई भी जिला कोरोना मुक्त नहीं है। श्रीनगर में अब तक सर्वाधिक 463 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

निजी संस्थानों को वैक्सीन का दायरा बढ़ाने के निर्देश...

सरकार ने निजी चिकित्सा संस्थानों को कोरोना वैक्सीन का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसमें लोगों को सरकारी छुट्टी वाले दिन भी निजी संस्थानों पर निर्धारित दरों पर वैक्सीन लेने का विकल्प दिया गया है, इसके लिए चिकित्सा संस्थानों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। पिछले दो दिन सरकारी छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने निजी संस्थानों पर पहुंचकर वैक्सीन ली। जिला जम्मू में पांच निजी चिकित्सा संस्थानों पर वैक्सीन दी जा रही है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया जा रहा है। दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर वरिष्ठ नागरिकों और 45 से ऊपर बीमार लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed