फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

लाकडाउन

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन शनिवार को भी शहर पूरी तरह से बंद रहा। सभी बाजारों में प्रतिष्ठान बंद रखे गए। सुरक्षाकर्मियों ने जगह-जगह तारबंदी कर गैर जरूरी आवाजाही को रोका। दवाएं, फल-सब्जी की दुकानें खुली रहीं। जरूरी गतिविधियों के लिए ही लोगों को आवाजाही में छूट मिली। रविवार भी लॉकडाउन जारी रहेगा, जो सोमवार सुबह 6 बजे खत्म होगा।
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के चलते पुराने शहर और अन्य हिस्सों में सन्नाटा पसरा रहा। पुराने शहर के पुरानी मंडी, परेड, चौक चबूतरा, सिटी चौक, कनक मंडी, कच्ची छावनी, रिहाड़ी आदि क्षेत्रों में तारबंदी की गई थी। इसमें लोगों को आवाजाही की इजाजत नहीं दी गई। तारबंदी के साथ नाकों पर वाहनों को लेकर पहुंचने वाले लोगों से उनके बाहर निकलने का कारण पूछा गया, जिसमें गैर जरूरी कार्यों के लिए आए लोगों को सख्ती से वापस भेज दिया गया। शहर के संकरी इलाकों और गली-मोहल्लों में इक्का दुक्का प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहीं। अब शुक्रवार से रविवार तक लोग व्यस्त रहने के लिए कई उपाय कर रहे हैं। इससे पहले इन दिनों अधिकतर लोग पिकनिक स्थलों का रुख कर रहे थे, लेकिन पिकनिक स्थलों पर सख्ती से एसओपी का पालन करने के बाद लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण पाया गया है। वीकेंड लॉकडाउन वाहनों की लगभग आवाजाही बंद रहने के चलते ढाई दिन तक जिले में प्रदूषण का स्तर भी गिरता है।
विज्ञापन

टीवी के साथ व्यतीत कर रहे दिन
वीकेंड लॉकडाउन के चलते शहरवासियों की व्यस्तता का प्रमुख साधन टीवी बना हुआ है। लोग दिनभर टीवी सेटों से चिपके रहकर ताजा खबरों के साथ अन्य मनोरंजन कार्यक्रम देख रहे हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए टीवी मनोरंजन का मुख्य साधन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल बाजारों में बढ़ेगा लोड
वीकेंड लॉकडाउन के खत्म होने के बाद सोमवार को शहर के बाजारों पर यकायक लोगों का लोड बढ़ेगा। इसमें लोग जरूरी खरीदारी के लिए बाहर निकलेंगे। आगामी दिनों में जन्माष्टमी भी है, जिससे त्योहार की खरीदारी भी शामिल होगी। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति से लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed