फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

घर बैठे फोन पर ले सकते हैं डॉक्टरों से सलाह

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू-कश्मीर में लोग घर बैठे भी डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू और संबद्ध अस्पतालों के 20 से अधिक डॉक्टरों ने अपने नंबर खुद जारी किए हैं। जीएमसी, जम्मू की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये नंबर उपलब्ध हैं। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ इन डॉक्टरों से घर बैठे चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है। स्वैच्छिक सेवा के लिए आगे आए डॉक्टरों में शामिल डॉ. संजीव गुप्ता (ऑर्थोपेडिक्स) : 9469275551, डॉ. अब्दुल गनी (ऑर्थोपेडिक्स), 9797597406, डॉ. धर्मेंद्र कुमार (कार्डियोलॉजी): 9419002424, डॉ. संजीव भट (कार्डियोलॉजी): 9419208764, डॉ. संजय कुमार बसीन (सर्जरी) : 9419141891, डॉ. नैना काला डोगरा (डरमेटोलोजी) : 8493836901, डॉ. अनिता विज (एनिस्थीसिया): 9419198890, डॉ. राजेश महाजन (एनिस्थीसिया): 9419141263 के माध्यम से संबंधित डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

घर से न निकलें, हेल्पलाइन नंबर पर लें जानकारी
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना से जुड़े किसी भी सवाल और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके कोरोना से जुड़ी कोई भी जानकारी ली या दी जा सकती है।
विज्ञापन

नेशनल टोल फ्री नंबर: 1075
जम्मू कश्मीर : 01912549675
जम्मू संभाग : 01912520982
कश्मीर संभाग : 01942440283, 2430581
कोरोना के लक्षण पर यहां करवा सकते हैं जांच
कोरोना के लक्षण महसूस होने पर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनाए विशेष केंद्र में जांच करवाई जा सकती है। जांच के बाद डॉक्टर टेस्ट करवा सकते हैं। यहां निशुल्क टेस्ट की सुविधा है। जीएमसी की अपनी टेस्ट लैब काम कर रही है। यहां टेस्ट में पॉजिटिव आने पर इसकी पुष्टि के लिए सैंपल एनआईवी पुणे भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को खाना न मिले तो यहां कर सकते हैं फोन
कोरोना वायरस के चलते जम्मू में डी-मार्क इंस्टीट्यूट की ओर से मुफ्त खाने की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए उन्होंने दो नंबर जारी किए हैं जिसपर कोई भी फोन करके किसी की भी डिटेल दे सकता है। इस सुविधा के लिए 9419253545 और 8082469899 पर फोन कर सकते हैं। फोन दोपहर 12 बजे के बाद और रात में आठ बजे से पहले करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed