फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

कोविड अस्पताल बनाए गए सीडी और साइकाइटरी अस्पताल

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी को देखते हुए शहर के साइकाइटरी और सीडी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। दोनों अस्पतालों के मरीजों को जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। नए कोविड अस्पतालों में सिर्फ कोरोना वायरस के पॉजिटिव सामान्य मरीजों को रखा जाएगा। जबकि गंभीर रूप से पॉजिटिव मरीजों को जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

साइकाइटरी अस्पताल के बीस मरीजों को पहले ही सीडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जिसमें शुक्रवार को सीडी अस्पताल से सीडी और साइकाइटरी अस्पताल के मरीजों को जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया। इसमें सीडी अस्पताल के 70 मरीजों को सुपर स्पेशलिटी और साइकाइटरी अस्पताल के 20 मरीजों को जीएमसी के वार्ड एक ऑर्थो में भेजा गया है। नए बनाए गए सीडी कोविड अस्पताल में 140 बेड की क्षमता है और यहां दस वार्ड स्थापित हैं। इसी तरह साइकाइटरी अस्पताल में 70 बेड की क्षमता है। इनमें गाइडलाइन के तहत एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर सभी बेड स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य अस्पतालों को मरीजों की संख्या के हिसाब से प्लान में रिजर्व रखा गया है, ताकि उन्हें भी कोविड अस्पताल में तब्दील किया जा सके। जम्मू में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और अभी तक यहां चार ही पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जीएमसी के जनरल वार्डों में भर्ती सामान्य मरीजों की छुट्टी कर दी गई है और इन वार्डों को भी रिजर्व में रखा गया है। इसी तरह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के जनरल वार्डों में भर्ती सामान्य मरीजों की छुट्टी दी गई है। गांधीनगर और सरवाल अस्पताल में पहले से ही संदिग्ध मरीजों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed