{"_id":"60b4af590ac84d316d08c4b3","slug":"coronavirus-in-ladakh-order-to-set-up-committee-to-deal-with-third-wave-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: लद्दाख में तीसरी लहर से निपटने के लिए समिति गठित करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: लद्दाख में तीसरी लहर से निपटने के लिए समिति गठित करने का आदेश
Mon, 31 May 2021 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 03:11 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना के 138 नए मामले आ जाने से संक्रमितों की संख्या 18448 हो गई है। इनमें से 16658 लोग महामारी को मात देख घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मामले सिर्फ 1603 हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रविवार को कोरोना वायरस के 138 और लोगों संक्रमित सामने आए। हालांकि, किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस बीच उप-राज्यपाल आरके माथुर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी तीसरी लहर से निपटने की योजना तैयार करेगी।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल आरके माथुर ने प्रशासन से कहा कि वह अपनी निगरानी पहले से ज्यादा करे और सुनिश्चित करे कि ग्रामीण इलाकों में लोग कोरोना के नियमों का पालन करें और एक जगह पर एकत्रित न हों।
विज्ञापन
कोरोना की वर्तमान स्थिति पर उप-राज्यपाल एक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि पुलिस विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में अपनी गश्ती बढ़ाए। कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने पर ही इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिखर गया परिवार: पिता की कमी पूरी कर रही मां को लील गया कोरोना, भाई-बहन ही एक दूसरे का सहारा
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर नेशनल कांफ्रेंस का रुख बदला, पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- ये स्वीकार नहीं