{"_id":"60a6668c50b9fa10404d340e","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-vaccination-resumes-in-srinagar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में टीकाकरण फिर से शुरू, जिले में सिर्फ दो ही केंद्रों पर हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में टीकाकरण फिर से शुरू, जिले में सिर्फ दो ही केंद्रों पर हुई शुरुआत
Thu, 20 May 2021 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 07:09 PM IST
सार
श्रीनगर में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए भी 10 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। फिलहाल उनमें से केवल एक सेंटर एसएमएचएस ही काम कर रहा है। इस सेंटर पर कोवाक्सिन उपलब्ध है।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर जिले में टीकाकरण ड्राइव एक बार फिर से शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण ड्राइव को फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसकी शुरुआत तो बुधवार से हो गई लेकिन दिन भर में मात्र 252 लोगों को ही टीका लग पाया। इसका कारण टीकाकरण का काम सिर्फ दो केंद्रों पर ही शुरू होना रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब जिले के टीकाकरण केंद्रों पर लोग पहुंचना शुरू हुए तो उन्हें वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। मोहम्मद रमजान पिछले एक सप्ताह से जवाहर नगर केंद्र पर वैक्सीन लेने के लिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें डोज मिल नहीं पा रहा। इसकी वजह सेंटर पर वैक्सीन का उपलब्ध न होना है।
विज्ञापन
इस बीच एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दोपहर दो बजे के बाद जिले के केवल दो टीकाकरण केंद्रों हजरतबल और एसएमएचएस में ही टीकाकरण ड्राइव शुरू हुई थी। अब अगले दिन यानी गुरुवार से श्रीनगर में छह टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लोगों को दिए जाएंगे। यह वैक्सीन फिलहाल केवल 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों के लिए है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 248 लोगों ने कोविशील्ड का पहला डोज लिया, जबकि चार लोगों ने अपना दूसरा डोज लिया। एक डॉक्टर ने बताया कि सेंटर पर जो लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं, उन्हें डोज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीएम को पत्र: कोरोना से जंग में सियासी दलों के 15 करोड़ सदस्यों को उतारें, जानिए किसने दिए ये सुझाव